भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। हिमानी मोर के साथ उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई। उनकी शादी हिमाचल प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में 14, 15 और 16 जनवरी को हुई। इस समारोह में सिर्फ 40-50 लोग ही शामिल हुए। नीरज ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शादी की जानकारी दी। शादी के बाद नीरज और हिमानी विदेश चले गए। भारत लौटने पर एक रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

नीरज चोपड़ा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हैं। 2020 तोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। वह एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले एथलीट भी बने। पिछले साल पेरिस में हुए ओलंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। नीरज ने अपनी शादी पूरी तरह प्राइवेट रखी। मीडिया में इसकी कोई खबर नहीं आई थी। नीरज और उनके परिवार ने इसे पूरी तरह से गुप्त रखा था।

शादी की खबर सुनकर सभी को आश्चर्य हुआ।