Breaking News

IND vs AUS, 5th Test, DAY 2: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत को मिली 145 रनों की बढ़त

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का ये आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। आज इस मैच का दूसरा दिन था। पहले दिन भारतीय टीम 185 रनों पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के भी 9 रन पर एक विकेट गिर गए थे। मैच के दूसरे दिन पहला सेशन भारत के नाम रहा। दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रनों पर समेट दिया। पहली पारी में भारत को 4 रनों की बढ़त मिली। भारत ने स्टंप के समय तक 6 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं।

भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में भारतीय टीम की कुल बढ़त 145 रन की हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी।  दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा आठ रन और वॉशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह छह रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलैंड ने अब तक चार विकेट लिए हैं, जबकि कमिंस और वेबस्टर को एक-एक विकेट मिला। 

भारत को 129 के स्कोर पर छठा झटका लगा। टीम इंडिया की लीड 133 रन की हो चुकी है। नीतीश रेड्डी चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने कमिंस के हाथों कैच कराया। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।  भारत को 124 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। ऋषभ पंत एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। वह 33 गेंद पर छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। कमिंस ने उन्हें विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। फिलहाल नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

सिडनी में पंत का तूफान देखने को मिल रहा है। उन्होंने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक रहा। पंत ने पहली गेंद से ही पांचवां गियर अपनाया है। उन्होंने पारी को 22वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। पहला छक्का लगाते ही उनका अर्धशतक पूरा हुआ। पंत इस पारी में अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं और गेंद उनके बल्ले पर सही कनेक्ट हो रही है। पंत की इस सीरीज में आलोचना हो रही थी, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है। पंत और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने चार विकेट पर 124 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त 128 रन की हो चुकी है।

भारत ने चार विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 18 गेंद में 34 रन और जडेजा आठ गेंद में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने वेबस्टर के 18वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 100 रन के पार जा चुकी हैं। 78 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ब्यू वेबस्टर ने शुभमन गिल को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। गिल 13 रन बना सके। भारत का शीर्षक्रम फिर फेल रहा। इससे पहले यशस्वी 22 रन, केएल राहुल 13 रन और विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे हैं। वह छह रन बनाकर एकबार फिर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने। एकबार फिर कोहली ऑफस्टंप के बाहर जाती गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए आउट हुए। उनका कैच स्लिप में स्मिथ ने लपका। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 68 रन है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। पंत ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। टीम इंडिया की कुल बढ़त 72 रन की हो चुकी है।  47 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने केएल राहुल के बाद यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा। भारत ने पांच रन के अंतराल पर दो विकेट गंवाए हैं। 42 पर राहुल आउट हुए थे। उन्हें भी बोलैंड ने बोल्ड किया था। इसके बाद बोलैंड ने यशस्वी को भी क्लीन बोल्ड किया। राहुल 13 और यशस्वी 22 रन बना सके। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

भारत को 42 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 13 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दूसरे दिन 181 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल है। खास बात यह रही कि जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद कप्तान बुमराह मैच को छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल चले गए थे। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के बाकी तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बाकी के चार विकेट जल्द ही निपटा दिए। बुमराह की गैरमौजूदगी में कोहली कप्तानी कर रहे थे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए और नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले। 

आज ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया और 172 रन बनाने में बाकी के नौ विकेट गंवा दिए। बुमराह ने मार्नस लाबुशेन को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह दो रन बना सके। फिर सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने पारी के 12वें ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया। कोंस्टास 23 रन और हेड चार रन बना सके। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को राहुल के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बना सके। प्रसिद्ध ने स्मिथ को आउट करने के बाद एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड किया। कैरी 21 रन बना सके। इस बीच डेब्यूटांट ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाया। फिर नीतीश रेड्डी का शो देखने को मिला।  नीतीश रेड्डी ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पारी के 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान पैट कमिंस को कोहली के हाथों कैच कराया था। कमिंस 10 रन बना सके थे। इसके बाद पारी के 47वें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश ने मिचेल स्टार्क को राहुल के हाथों कैच कराया। स्टार्क एक रन बना सके। हालांकि, नीतीश हैट्रिक से चूक गए और लियोन ने उनकी गेंद को लेग साइड में खेलकर एक रन लिया।  166 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्यू वेबस्टर को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वेबस्टर 105 गेंद में पांच चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। सिराज ने बोलैंड (9) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 181 रन पर समेट दी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shares