प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते महाकुंभ में जाने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को काबू करने के लिए पर्याप्त अमला न होने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ एक-दूसरे पर चढ़ने लगी। लोकनायक अस्पताल में आपातकालीन विभाग की प्रमुख डॉ. ऋतु सक्सेना ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

मृतकों में 11 महिलाएं और 3 बच्चे हैं। दो की मौत लेडी हार्डिंग अस्पताल में हुई। रेलवे ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी राहत के लिए स्टेशन पहुंच गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पूरी टीम प्रभावितों की मदद में जुटी है।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, शनिवार रात 9:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर भगदड़ की सूचना मिली थी। चार गाड़ियों समेत स्टाफ को मौके पर भेजा गया। प्रयागराज जा रहे एक श्रद्धालु ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-12 पर शिवगंगा एक्सप्रेस जा रही थी। गाड़ी के जाते ही सारी भीड़ प्लेटफॉर्म 14-15 पर आ गई।
· भगदड़ में मरने वालों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे, 4 पुरुष
1. आशा देवी, पति रविन्दी नाथ, बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष
2. पिंकी देवी, पति-उपेन्द्र शर्मा, संगम विहार दिल्ली, उम्र 41 वर्ष
3. शीला देवी, पति- उमेश गिरी, सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 वर्ष
4. व्योम, पिता-धर्मवीर, बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष
5. पूनम देवी, पति-मेघनाथ, सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष
6. ललिता देवी, पति- संतोष, परना बिहार, उम्र 35 वर्ष
7. सुरुचि, पिता- पुत्री मनोज शाह, मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष
8. कृष्णा देवी, पति- विजय शाह, समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
9. विजय साह- पिता- राम सरूप साह, समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष
10. नीरज, पिता- इंद्रजीत पासवान, वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष
11. शांति देवी, पति- राज कुमार मांझी, नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष
12. पूजा कुमार, पिता- राज कुमार मांझी, नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष
13. संगीता मलिक, पति- मोहित मलिक, भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष
14. पूनम, पति-वीरेंद्र सिंह, महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष
15. ममता झा, पति- विपिन झा, नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष
16. रिया सिंह, पिता- ओपिल सिंह, सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष
17. बेबी कुमारी, पिता-प्रभु साह, बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष
18. मनोज, पिता- पंचदेव कुशवाह, नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष

मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के प्रभावित लोगों को मुआवजे का ऐलान हो चुका है और वितरित भी किया जा रहा है.
- मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा
- गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख
- मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1.0 लाख का मुआवजा

मौत की भगदड़ पर उठ रहे ये सवाल
- रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के हालात क्यों बने?
- वक्त पर भीड़ कंट्रोल क्यों नहीं किया गया?
- भीड़ को देखते हुए इंतजाम क्यों नहीं थे?
- दो स्पेशन ट्रेनें क्यों रद्द की गई ऐन वक्त पर?
- प्लेटफॉर्म बदलने पर लोगों की आवाजाही का इंतजाम क्यों नहीं था?
